वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-बेटी की मौत:पत्नी गंभीर रूप से घायल, कटनी स्टेशन पर रिश्तेदार से मिलने जा रहा था परिवार

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलवारा कला गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH-30) के ओवरब्रिज पर एक बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2.30 बजे की है। गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहा था। मैहर जिले के रहने वाले थे मृतक जानकारी के मुताबिक, यह परिवार मैहर जिले के झुकेही का निवासी था। राकेश दुबे (40 साल), अपनी पत्नी चंदा दुबे (35 साल) और बेटी अपर्णा दुबे (13 साल) के साथ कटनी रेलवे स्टेशन अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। रात लगभग 2:30 बजे, जब वे अपनी बाइक से कैलवारा कला एनएच 30 के ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पास ही नहर निर्माण का काम कर रहे श्रमिकों ने दी सूचना घटनास्थल के पास ही नहर निर्माण का कार्य चल रहा था। वहां मौजूद श्रमिकों ने टक्कर की जोरदार आवाज सुनी और तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पति-पत्नी और बेटी तीनों गंभीर हालत में सड़क पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल कुठला पुलिस को सूचना दी और 108 एम्बुलेंस को भी बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *