ग्वालियर में हत्या का अपराधी फरार:15 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद नहीं लौटा; तलाश में जुटी बहोड़ापुर थाना की पुलिस

ग्वालियर की केंद्रीय जेल में हत्या के अपराध में सजा काट रहा एक अपराधी प्रदीप यादव पैरोल जंप कर दो दिनों से फरार। घटना केंद्रीय जेल बहोड़ापुर की बताई जा रही है। 15 दिन पहले बंदी पैरोल पर गया था लेकिन पैरोल खत्म होने के बावजूद भी वह वापस नहीं आया तो प्रबंधन ने मामले की शिकायत बहोड़ापुर पुलिस से की। पुलिस ने जेल पहरी की शिकायत पर फरार कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्या हैं पूरा मामला दरअसल जेल प्रहरी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बहोड़ापुर थाना पुलिस से शिकायत की है कि दतिया निवासी प्रदीप यादव हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में सजा काट रहा है। 17 नवंबर को उसे 50 हजार रुपए की जमानत पर 15 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे 2 दिसंबर को वापस आना था लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आया। जब जेल प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं इस मामले पर बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार का कहना है कि पैरोल जंप कर फरार हुए अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही फरार अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *