बैढ़न कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:शादीशुदा युवक भतीजी को छोड़ने आता था कॉलेज, सड़क पर लड़कियों को करता था परेशान

सिंगरौली के बैढ़न स्थित सरकारी कॉलेज की दो छात्राओं से लगातार छेड़छाड़ करने के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सियाराम साहू (35) के रूप में हुई है, जो बगड़ी इलाके का निवासी है और शादीशुदा है। सड़क पर गुजरने वाली छात्राओं से करता है छेड़छाड़ पुलिस के अनुसार, सियाराम साहू अपनी भतीजी को कॉलेज छोड़ने के बहाने बैढ़न आता था। इसी दौरान वह सड़क पर गुजरने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। आरोपी लंबे समय से छात्राओं को परेशान कर रहा था और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करता था। छात्राओं ने पुलिस से की थी शिकायत पीड़ित छात्राओं ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दैनिक भास्कर डिजिटल ने दो दिन पहले इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और कार्रवाई की। नगर एसपी पीएस परस्ते ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया गया। जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं और पूछताछ में सियाराम साहू ने कई छात्राओं को परेशान करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्राओं से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति उनके साथ इस तरह की हरकत करता है, तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई के बाद कॉलेज छात्राओं और उनके परिजनों ने पुलिस प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *