गुना में दबंगों का सहरिया परिवार पर कहर:झोपडी, खेत में खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर; दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज

जिले के सिरसी थाना इलाके के करीली गांव में सहरिया परिवार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने उनकी झोपडी और गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। पीड़ित परिवार ने दबंगों द्वारा मुंह पर पेशाब करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, करीली में हरिसिंह सहरिया कर परिवार रहता है। प्रेमबाई पत्नी हरिसिंह सहरिया ने बताया कि बरखेड़ा नहर के पास हमारी जमीन पर बनी झोपड़ी में मेरे अलावा पति हरि सिंह, बेटा सोनू, देवर ज्ञानी सिंह, भतीजा राजू, देवरानी विद्दी बाई सो रहे थे। इसी बीच शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो बजे गांव के पूर्व सरपंच, उसके दो बेटे और 15-20 रिश्तेदार दो ट्रैक्टरों से आए। प्रेमबाई ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टरों से हमारी 10 बीघा गेहूं की फसल को उजाड़ दिया। झोपड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। बिजली करंट से हमें मारने के लिए डीपी के पास ले गए, लेकिन बिजली चली जाने से हम लोग बच गए। रात भर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। सर्द रात में खुले आसमान के नीचे मारपीट की। प्रेमबाई के अनुसार रविवार सुबह पुलिस आई। इसके बाद हरि सिंह, ज्ञानी सिंह और राजू को थाने ले गई। दर्द से कराह रही महिला ने बताया कि दबंगों ने हमें घेरकर रातभर मारा। हम लोग खेत में ही पड़े रहे। रात में 2 बजे दोनों पक्ष में झगड़ा इस मामले में सिरसी थाना प्रभारी SI अभिषेक तिवारी ने बताया कि पेशाब पिलाने जैसा कुछ मामला नहीं है, मारपीट हुई है। प्रकरण दर्ज कर रहे हैं। एक पक्ष के ज्ञानी सिंह सहरिया और दूसरे पक्ष के इंद्र भान सिंह यादव की शिकायत पर दोनों तरफ से प्रकरण दर्ज किया है। दोनों के बीच जमीन का विवाद है। इंद्रभान करके की महू का निवासी है। उसकी जमीन पट्टे की पिता के नाम की बरखेड़ा में है। रात में 2 बजे दोनों पक्ष में झगड़ा होने के बाद कार्रवाई की है। ट्रैक्टर से फसल उजाड़ने की बात सामने आई है। वहीं, इस मामले में SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी ने सुबह फिर से झगड़ा होने की बात बताई है। पेशाब पिलाने और करंट लगाकर मारने की बात में पता करता हूं। विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार को भी पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक निराकरण नहीं हुआ है। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को भी कुल्हाड़ी से चोट आई है। क्रास मामला दर्ज किया है। मैं मौके पर ही जा रहा हूं, सहरिया पक्ष के फरियादी ने आवेदन में पेशाब पिलाने जैसा कोई जिक्र नहीं किया, अब अगर कोई बात है तो मैं पता करता हूं। पूर्व मंत्री ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण इस मामले पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से इस प्रकार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जो मेरे समय पर नहीं हुई थी। पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में चर्चा की हैं और उनसे सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *