मध्यप्रदेश भी देगा गोमाता को राजमाता का दर्जा:राज्यमंत्री बोले- अलग से गोपालन मंत्रालय भी बनाएगी सरकार

प्रदेश के पशुपालन और डेरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल आगर-मालवा के सालरिया गौ अभयारण्य में चल रहे एकवर्षीय वेद लक्षणा उत्सव के 272वें दिन रविवार को पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महाराष्ट्र सरकार ने गोमाता को राजमाता का दर्जा दिया है। महाराष्ट्र का पड़ोसी राज्य होने के नाते मध्य प्रदेश भी शीघ्र ही गोमाता को राजमाता का दर्जा देगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से शीघ्र ही अध्यादेश लाने पर चर्चा करूंगा। हमारी सरकार अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी अलग से गोपालन मंत्रालय बनाएगी। साथ ही गोपालकों को प्रति लीटर 5 रुपए का अलग से बोनस दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि जहर युक्त खेती के बजाय गो आधारित खेती करें, ताकि लोग स्वस्थ रहें। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *