छिंदवाड़ा में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में गिरावट देखी गई। सेट लेयर के कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र चंदन गांव में रविवार सुबह 8 बजे 4.8 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया, जो पिछले दिन से 1.5 डिग्री कम था। पाले की संभावना भी बढ़ी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह से करवट लेता रहेगा। उत्तरी हवा अभी भी तेज गति से जारी है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 72 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान 2 डिग्री तक लुढ़कने की उम्मीद है। वहीं, आज सुबह ओस गिरने से पाले की संभावना भी बढ़ गई है।


