महिला अपने 2 बेटों के साथ लापता:बैंक अकाउंट खुलवाने की बात कहकर घर से निकली थी,पति ने गांव के युवक पर जताया शक

सीकर में 35 साल की महिला और उसके दो बेटों की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 35 साल की उसकी पत्नी अपने 14 साल के लड़के और 13 साल के लड़के को लेकर एक तारीख की दोपहर करीब 1 बजे घर से बैंक अकाउंट खुलवाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन पत्नी और दोनों बेटों का कुछ भी पता नहीं चल सका। महिला के पति ने गांव के एक युवक पर अपनी पत्नी और बच्चों को ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह खबरें भी पढ़ें सीकर में 24 साल की युवती लापता,ननिहाल में रहती थी:मामा बोले- चार दिन तलाश किया, नहीं मिली; मां-बेटी भी बिना बताए घर से निकली सीकर में 24 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती अपने ननिहाल में रहती थी। रात के के समय बिना बताए कहीं चली गई। चार दिन तक ननिहाल और परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसकी बाद गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें) सीकर से दो-लड़कियां लापता, एक नाबालिग 9 दिन से गायब:मां ने युवक पर जताया ले जाने का शक,जांच में जुटी पुलिस सीकर जिले में 12 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *