कर्बला मैदान से अवैध कब्जा हटाया,:निर्माणाधीन दीवार तोड़ी, खोखे हटाए, नगर परिषद की जमीन पर हो रहा था अतिक्रमण, JCB चलाकर की गई कार्रवाई

नगर परिषद और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज कर्बला मैदान के पास नगर परिषद की स्वामित्व वाली जमीन पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को सख्ती से हटा दिया। यह कार्रवाई विशेष रूप से शिक्षक भवन के सामने और कुरैशी होटल के पास की गई, जहां पिछले तीन दिनों से कुछ लोग अवैध रूप से चारदीवारी का निर्माण कर रहे थे। चारदीवारी का निर्माण रोका और तोड़ा तहसीलदार महेंद्र मूंड ने बताया कि नगर परिषद की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से एक अस्थाई चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर मौजूद तहसीलदार महेंद्र मुंड, जो कि मौका मजिस्ट्रेट भी थे, ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा नगर परिषद की भूमि पर दीवार बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। प्रशासन की टीम, जिसमें नगर परिषद के अधिकारी और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन दीवार को ध्वस्त कर दिया। अस्थाई दीवार तोड़कर तुरंत अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस जाब्ते की निगरानी में हटाए गए खोखे दीवार तोड़ने के साथ ही, कर्बला मैदान के पास कुरेशी होटल के सामने अवैध रूप से डाले गए खोखों (अस्थाई दुकानों) को भी हटाया गया। नगर परिषद की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग करके इन सभी खोखों को मौके से जब्त कर हटा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। अतिक्रमण हटाए जाने की खबर सुनकर मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। तहसीलदार महेंद्र मुंड ने बताया कि यह अतिक्रमण किसने किया है, इस संबंध में अभी तक कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से चारदीवारी बनाने का काम पिछले तीन दिनों से चल रहा था। तहसीलदार ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास उस भूमि पर स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज़ (Valid Document) है, तो वे तुरंत उसे प्रशासन के समक्ष पेश करें। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नगर परिषद की भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *