पन्ना टाइगर रिजर्व में घायल बाघ P-243 का इलाज शुरू:सेहत में सुधार, एक्सपर्ट टीम कर रही निगरानी; जल्द ही प्राकृतिक आवास में लौटेगा

पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता परिक्षेत्र में घायल मिले बाघ P-243 का उपचार शुरू कर दिया गया है। बाघ कुछ दिनों से सिर में हुए गंभीर घाव के कारण अस्वस्थ था। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। डॉक्टरों का कहना है कि अब उसके स्वास्थ्य में सुधार है। विशेषज्ञ टीम कर रही निगरानी बाघ के उपचार के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसे बाघ विशेषज्ञों और SWFH जबलपुर के निदेशक का मार्गदर्शन मिल रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता लगातार बाघ की स्थिति पर नजर रखते हुए उसका उपचार कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, उपचार से सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं और घाव तेजी से भर रहा है। जल्द ही प्राकृतिक आवास में लौटने की उम्मीद पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर और पार्क प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि बाघ P-243 जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बाघ की हालत पहले की तुलना में बेहतर है और उसकी गतिविधियों में भी सुधार देखा जा रहा है। चोट का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई पर्यटकों द्वारा बनाया गया बाघ के सिर में चोट का वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा था, जिसके बाद यह मामला प्रमुखता से सामने आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *