भरतपुर जिले रूपवास इलाके से जटमासी गांव तक 8 किलोमीटर की सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। आज वहां से बयाना विधायक निकली तो, सड़क निर्माण को देख रुक गई। उन्होंने सड़क निर्माण में लगी सामग्री को देखा तो, पता लगा की सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इसकी सूचना पर तुरंत PWD विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण कर रहे कॉन्ट्रेक्टर को अच्छी सामग्री लगाने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री बयाना विधायक ऋतु बनावत ने कहा कि आज मैंने जटमासी रूपवास रोड़ का औचक निरीक्षण किया। उसमें बहुत ही घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क निर्माण में जो सामग्री लगनी चाहिए वह नहीं लगाई जा रही। जहां गिट्टी दिखाई दे रही है उसके नीचे भी मोरम डाली हुई है। इसके बारे में अधिकारियों को भी बताया गया है। यह अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि जनता के पैसे का सदुपयोग हो। कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई सरकार विकास की दूरी को क्षेत्र में रोड़ के माध्यम से लाना चाहती है। वह परिपूर्ण हो। ठेकेदारों की लापरवाही के कारण यह चीजें हो रही हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को बता दिया गया है। इसमें सुधार नहीं हुआ तो, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम से करेंगी विधायक शिकायत विधायक ऋतु बनावत ने बताया कि मैं जयपुर जा रहीं हूं मेरे पास ख़राब निर्माण सामग्री के वीडियो और फोटो हैं। जिन्हें डिप्टी सीएम को दिखाउंगी। यह सब बयाना विधानसभा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी सीएम ने भी कहा कि सड़कों की गुणवत्ता की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। PWD के अधिकारियों ने तुरंत हटवाई घटिया सामग्री PWD सहायक अभियंता ब्रज मोहन सड़क निर्माण में मेटेरियल ख़राब आ गया था उसे बदलवा दिया है। जहां सड़क निर्माण हो रही है वहां की मिट्टी ख़राब है। ख़राब मिट्टी को हटवाकर अच्छी मिट्टी डलवाई जा रही है। जो घटिया सामग्री थी उसे हटवा दिया गया है। सड़क निर्माण में अच्छी सामग्री लगाई जायेगी। इस पर अधिकारी पूरी तरह से नजर बनाये रखेंगे। 8 किलोमीटर की सड़क का हो रहा निर्माण दरअसल रूपवास से जटमासी से 8 किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसकी लागत 15 करोड़ है। इस सड़क निर्माण का काम कॉन्ट्रेक्टर कमल के द्बारा किया जा रहा है।


