महराजगंज में संपत्ति के लालच में बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या करने का प्रयास किया। पहले पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बीच-बचाव करने आई मां पर चाकू से कई वार किए। माता-पिता की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। मामला के घुघुली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा का है। यहां रहने वाले सुदर्शन (65) और प्रभावती (60) को उनके बड़े बेटे राधेश्याम ने मारने की कोशिश की। उसने पहले सुदर्शन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीख सुनकर प्रभावती बीच-बचाव करने आई तो राधेश्याम ने मां पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… संभल में शिक्षामंत्री बोलीं- महाकुंभ भाग्यशाली लोगों को ही बुलाएगा; राम के नाम से आई सरकार, तीर्थों का होगा जीर्णोद्धार उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने संभल में महाकुंभ 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में केवल बड़े भाग्यशाली लोग ही भाग ले पाएंगे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रयागराज, जिसे सभी तीर्थों का राजा कहा जाता है, उन्हीं लोगों को बुलाएगा जो भाग्यशाली होंगे। गुलाब देवी ने कहा, प्रयागराज भगवान सभी तीर्थों को अपने साथ लेकर चलते हैं और किसी जाति, धर्म या वर्ग का भेदभाव नहीं करते। महाकुंभ में जाने वाले सभी लोग पवित्र मन से वहां जाएं, क्योंकि मन की पवित्रता के बिना तन पवित्र नहीं हो सकता। यहां पढें पूरी खबर चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पैर फिसला, वाराणसी जंक्शन पर PAC के जवानों ने बचाया वाराणसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर रविवार की सुबह 6 बजे वाराणसी-लखनऊ शटल पर चढ़ते समय एक महिला का पैर फिसल गया। महिला चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गई। यह देखते ही ड्यूटी पर तैनात पीएसी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को हाथ पकड़कर सावधानी से बाहर खींच लिया। तत्काल मदद मिलने से महिला की जान बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल ड्यूटी पर तैनात दोनों पीएसी के जवानों की सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने प्रशंसा की है। पढ़ें पूरी खबर… आजमगढ़ के नए DIG होंगे सुनील कुमार, IPS वैभव कृष्ण का हुआ तबादला योगी सरकार ने देर रात 2 सीनियर IPS के तबादले कर दिए। आजमगढ़ के DIG वैभव कृष्ण को महाकुंभ मेला प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2010 बैच के आईपीएस सुनील कुमार सिंह को आजमगढ़ का नया डीआईजी बनाया गया है। सुनील कुमार की तैनाती अब तक यातायात एवं सड़क सुरक्षा में DIG पद पर थी। वैभव कृष्ण 2010 बैच के आफिसर हैं। बलिया जिले के नरही में पुलिस द्वारा की जा रही वसूली के खुलासे के बाद चर्चा में आए थे। इनकी गिनती ईमानदार और सख्त पुलिस ऑफिसर के रूप में होती है। 2020 में नोएडा के एसएसपी रहते हुए इनकी एक चिट्ठी वायरल हुई थी। इसमें 5 आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर… AI इंजीनियर सुसाइड केस: पत्नी निकिता, सास और साले को मिली जमानत AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा और भाई को जमानत मिल गई। बेंगलुरु की सिटी सिविल कोर्ट ने तीनों को जमानत दी। तीनों ने कर्नाटक हाईकोर्ट से जमानत की अपील की थी। हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट को याचिका का निपटारा करने का निर्देश दिया था। निकिता के वकील ने दलील देते हुए कहा- अतुल के बेटे की देखभाल के लिए निकिता को जमानत मिलनी चाहिए, क्योंकि बच्चा अभी छोटा है। अतुल सुभाष परिवार के वकील ने कहा जिसका डर था। वही हुआ। निकिता बच्चे को फिर से औजार बनाकर इस्तेमाल कर रही है। अतुल ने भी सुसाइड से पहले यही बात कही थी कि निकिता बेटे को औजार बनाकर इस्तेमाल करती है। कर्नाटक पुलिस ने 14 दिसंबर 2024 को निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था, जबकि उसकी मां और भाई अनुराग को प्रयागराज से अरेस्ट किया था। इन तीनों पर अतुल सुभाष को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में 9 दिसंबर 2024 को सुसाइड कर लिया था। उन्होंने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखकर पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर योगी बोले- कल्याण सिंह ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया सीएम योगी ने लखनऊ में कहा- लोग सत्ता के लिए अक्सर सिद्धांतों को तिलांजलि दे देते हैं। कुछ प्राप्त करने के लिए मूल्यके साथ समझौता करते हैं। लेकिन एक व्यक्तित्व ऐसा भी था, जिन्होंने कभी समझौता नहीं किया। रामजन्म भूमि आंदोलन को नई दिशा दी। मैं ऐसे श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह को नमन करता हूं। हम सबका दायित्व बनता है कि जिस नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगाया था। उस उत्तर प्रदेश के लिए हम सब मिलकर के कार्य करें। कभी जिस बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में एक अध्यापक के रूप में कार्य को आगे बढ़ाया। आज उनका ग्रैंडसन उस विभाग के मंत्री के रूप में शिक्षा को एक नई दिशा दे रहा है। यही है साधना का फल। अगर सही मन से और सही दिशा में प्रयास किए गए हैं तो उसके परिणाम अवश्य आएंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर आज लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कल्याण सिंह के पौत्र एवं प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के मॉल ऐवेंन्यु स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कल्याण सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कुशीनगर में तीन दोस्तों की मौत, कार ने बाइक को मारी टक्कर कुशीनगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना बेलवनिया गांव के करीब की है। पुलिस के मुताबिक, आनंद कनोडिया (22) शनिवार शाम अपने दोस्त सूरज भारती (28) और संजीव हलदार (30) के साथ बाइक से रात 8 बजे घर लौट रहा था। रास्ते में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की तीनों दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में बैंक मैनेजर के पिता से 15 लाख ठगे; फर्जी CBI अफसर ने 26 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा झांसी में बैंक मैनेजर के पिता को डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर बदमाशों ने उनको वीडियो कॉल किया। कहा कि आपके खिलाफ सीबीआई में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज हुआ है। डरा धमकाकर 26 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और मोटी रकम ठग ली। जब पीड़ित ने बेटे को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। पिता की तहरीर पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर बरेली में इंस्पेक्टर बारादरी और चौकी प्रभारी सैटेलाइट समेत 3 सस्पेंड; जमीन कब्जाने में की थी भूमाफियाओं की मदद जमीन कब्जाने में भूमाफियाओं की मदद करने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने इस मामले में इंस्पेक्टर बारादरी, चौकी प्रभारी सैटेलाइट समेत 3 सस्पेंड कर दिया है। बरेली में चकबंदी लेखपाल और उसके भूमाफिया गैंग का खुलासा हुआ है। जो कि पुलिस के साथ मिलकर जमीन के असली मालिकों को धमकाते थे। पढ़िए पूरी खबर नोएडा में दो लाख की दवा चोरी करने वाला गिरफ्तार; 50 हजार से अधिक की दवा बरामद नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित कंपनी में जीडीए के पद पर रहते हुए कंपनी से करीब दो लाख रुपए की दवाई चोरी कराने के आरोप में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 60 हजार रुपए से अधिक की दवाई बरामद की है। पुलिस अब कंपनी में चोरी करने वाले आरोपी को खोज रही है। पढ़िए पूरी खबर


