फलोदी कांग्रेस की बैठक: जिलाध्यक्ष नागौरी ने कहा:14 दिसंबर को दिल्ली चलो, लोकतंत्र बचाने के लिए महारैली

फलोदी में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को लेकर थी। रेलवे स्टेशन के सामने हुई इस बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद नागौरी की यह पहली बैठक थी, जिसमें उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए सलीम नागौरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में चुनावी प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है और वोटों की चोरी के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। नागौरी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कई बार सबूतों के साथ वोट चोरी और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत के बारे में बता चुके हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
नागौरी ने 14 दिसंबर की महारैली को लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश और दुनिया को संदेश देगी कि भारत में सत्ता किस तरह संस्थाओं पर कथित तौर पर कब्जा कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों, पूर्व पार्षदों, पूर्व सरपंचों और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि फलोदी जिला कांग्रेस की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए और हर कार्यकर्ता को लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। नागौरी ने महारैली में जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अपना नाम-पता दर्ज करवाने का भी अनुरोध किया। बैठक को प्रभारी रूप चंद सोनी, हाजी उमरदीन्र प्रकाश छंगाणी, ईलमदीन, अशोक व्यास आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अशोक मेघवाल ने किया। यह रहे उपस्थित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी, प्रभारी रूप चंद सोनी, हाजी उमरदीन सिंधी प्रधान पंचायत समिति, ओम राव लोहावट, ईलमदीन ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सत्यनारायण गुचिया, रावलचंद माली जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (ओबीसी-विभाग), ठाकर राम मेघवाल जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, अशोक व्यास, शिशपाल विश्नोई सचिव यूथ कांग्रेस प्रदेश, सांवरीज, हुकमाराम विश्नोई, अर्जुन विश्नोई, रामू माली, प्रकाश सैन, रावल चौधरी, मोहन मेघवाल, भैराराम मकवाना, अब्दुल मजीद, हसन भाई आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *