डूंगरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत:एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में गेंजी घाटा के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौरासी थाना पुलिस के अनुसार ऊपर गामिया पाडली निवासी करण कनिपा और धना पुत्र शंकर कनिपा अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने माल चौकी निवासी देवा (22) पुत्र बाबूलाल डामोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करण और धना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही चौरासी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *