ओवरटेक का विरोध करने पर प्राइवेट बस स्टॉफ की दादागिरी:बीच सड़क रोडवेज ड्राइवर की पिटाई, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

जोधपुर के ओसियां में ओवरटेक के दौरान प्राइवेट बस ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर प्राइवेट बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने रोडवेज बस के ड्राइवर के साथ मारपीट कर डाली। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंचीं तब तक हमलावर फरार हो गए। अब इसको लेकर रोडवेज बस के चालक की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। रोडवेज बस ड्राइवर भगवानसिंह ने सोमवार को थाने में शिकायत दी। बताया कि 4 दिसंबर को वह आबुरोड़ से फलोदी रूट पर बस लेकर फलोदी की ओर जा रहा था। करीब 1:45 बजे उम्मेदनगर बस स्टैंड से यात्रियों को उतारकर रवाना हुआ तो पीछे से एक सफेद रंग की प्राइवेट बस आई। बस तेज गति से आकर लापरवाही से उसे ओवरटेक करने लगी। इस दौरान एक अन्य गाड़ी सामने से आने पर उसने बस को रोडवेज बस की तरफ कट मार दिया। जिससे रोडवेज बस का आगे का शीशा टूट गया। इसका विरोध करने पर प्राइवेट बस के कंडक्टर अशोक कुमार विश्नोई ने उसे और बस में सवार लोगों पर थप्पड़ भी मारे और बस लेकर तुरंत मौके से फरार हो गए। पीड़ित भगवानसिंह ने बताया कि घटना को लेकर उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी।करीब 2:30 बजे ओसियां चौक पर प्राइवेट बस के कंडक्टर ने उसे को गालियां दीं और मारपीट की। उसके साथी कंडक्टर कैलाश और कुछ यात्रियों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़वाया। सहयोग: सुनील ओझा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *