वेंकटेश अय्यर KKR से बाहर:IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर रहे; सैमसन CSK का हिस्सा बने, जडेजा-करन RR में शामिल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है। KKR ने 11 साल तक टीम का हिस्सा रहे आंद्रे रसेल को भी रिलीज कर दिया। KKR ने वेंकटेश अय्यर को पिछले साल मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपए में रिटेन हुए थे। IPL कमेटी ने शनिवार को रिटेन, रिलीज और ट्रेड लिस्ट जारी की। चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीश पथिराना, डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र को रिलीज किया है। रिलीज किए गए सभी प्लेयर्स की 16 दिसंबर को UAE के अबु धाबी में होने जा रहे मिनी ऑक्शन में नीलामी होगी। CSK ने सुबह रवींद्र जडेजा और सैम करन को RR के साथ ट्रेड किया था, जबकि RR ने अपने कप्तान संजू सैमसन को CSK के साथ ट्रेड किया था। ये तीनों कैश डील रहीं। कौन रिटेन, कौन रिलीज…? डिफेंडिंग चैंपियन RCB से 8 प्लेयर रिलीज IPL का पिछला टाइटल जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम के पास मिनी ऑक्शन के लिए 16.4 करोड़ रुपए की पर्स लिमिट है। पंजाब और गुजरात ने 5-5 खिलाड़ी रिलीज किए हैं। इन दोनों के पास क्रमश: 11.5 और 12.9 करोड़ रुपए बचे हैं। मुंबई से 8 खिलाड़ी रिलीज, तेंदुलकर को ट्रेड किया 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इतना ही नहीं, शार्दूल ठाकुर, शेरफन रदरफोर्ड और मयंक मार्कंडेय को ट्रेड डील के जरिए अपने साथ जोड़ा है। साथ ही अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। तेंदुलकर अब लखनऊ से खेलेंगे। मुंबई के पास 2.75 करोड़ रुपए का पर्स बचा है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 खिलाड़ी रिलीज किए हैं। साथ ही मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। SRH के पास 25.5 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 खिलाड़ी रिलीज कर दिए हैं। डेनेवान फेरेरा को ट्रेड किया। दिल्ली के पर्स में 21.8 करोड़ रुपए हैं। कोलकाता से वेंकटेश-रसेल रिलीज, लखनऊ ने 3 प्लेयर ट्रेड से लिए सबसे ज्यादा बदलाव 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने किए हैं। टीम ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल सहित 9 खिलाड़ी रिलीज कर दिए। वेंकटेश-रसेल के अलावा, KKR ने मोइन अली, डिकॉक और गुरबाज जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी रिलीज किया। साथ ही मयंक मार्कंडेय को ट्रेड के जरिए लखनऊ भेजा। टीम के पास सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपए हैं। लखनऊ ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया। साथ ही मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा। वहीं, शार्दूल को छोड़ दिया। CSK ने 9 खिलाड़ी रिलीज किए। टीम ने जडेजा-करन को छोड़ा, जबकि सैमसन को अपने खेमे में जोड़ा। CSK के पास 43.4 करोड़ रुपए हैं। वहीं, 7 प्लेयर्स को रिलीज करने वाली RR के पास 16.05 करोड़ रुपए हैं। रिलीज किए गए बड़े खिलाड़ियों के बारे में जानिए… 1. वेंकटेश अय्यर तीसरे सबसे महंगे प्लेयर, प्रदर्शन खराब बैटिंग ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर हैं, लेकिन पिछले सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। 11 मैचों में उनके नाम 139.22 के स्ट्राइक रेट से महज 142 रन रहे। 2024 की चैंपियन कोलकाता भी पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर रहकर प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। वेंकटेश मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं, उन पर टीम का रन रेट बढ़ाए रखने की जिम्मेदारी रहती थी। हालांकि, पिछले सीजन वे अपने प्राइस टैग को सही साबित नहीं कर सके। अंगकृष रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य रहाणे के कारण टीम उन्हें प्लेइंग-11 में फिट भी नहीं कर पा रही थी। ऐसे में KKR उन्हें रिलीज कर कैमरन ग्रीन जैसे ऑलराउंडर को ऑक्शन में खरीदने पर फोकस कर सकती है। 2. आंद्रे रसेल खराब फॉर्म के कारण रिलीज हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। वे पिछले सीजन 13 मैच में 167 रन ही बना सके। गेंदबाजी में भी वे 8 विकेट ही ले पाए। रसेल IPL में 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी टीम को विकेट भी दिलाते हैं। पिछले सीजन रसेल ज्यादा प्रभावी नहीं रहे। वे 37 साल के भी हो चुके हैं और दुनियाभर की लीग में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण कोलकाता रसेल को रिलीज किया गया है। टीम मिनी ऑक्शन में 26 साल के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को खरीद सकती है। 3. ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन में 48 रन ही बना सके ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन, मैक्सवेल पिछले सीजन में खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वे 7 मैचों में महज 48 रन ही बना सके। उनका बेस्ट स्कोर 30 रन रहा है। खराब फॉर्म के कारण मैक्सवेल को रिलीज किया गया है। टीम उनकी जगह मिनी ऑक्शन में मार्कस स्टोयनिस, आंद्रे रसेल जैसे ऑलराउंडर्स पर जा सकती है। IPL 2026 से पहले 10 खिलाड़ी ट्रेड IPL ने 15 नवंबर को सुबह ट्रेड लिस्ट जारी की थी। इसके अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया। जबकि, CSK ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को RR भेजा था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को LSG के साथ 30 लाख रुपए में ट्रेड किया है। नीतीश राणा हैदराबाद से दिल्ली, डनोवन फरेरा दिल्ली से राजस्थान और मयंक मार्कंडेय कोलकाता नाइट राइडर्स से मुंबई में ट्रेड हुए हैं। एक दिन पहले GT के शेरफन रदरफोर्ड और LSG के शार्दूल ठाकुर ट्रेड किए गए थे। कोलकाता सबसे ज्यादा पैसे के साथ ऑक्शन में उतरेगी —————————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टिम साउदी KKR के बॉलिंग कोच बने; IPL में 5 टीमों के लिए खेले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी टिम साउदी को अपना बॉलिंग कोच बनाया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। टिम साउदी ने अपने IPL करियर में 54 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.06 की औसत से 47 विकेट लिए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और KKR जैसी फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *