MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. लिव-इन में रह रही महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, शादी की थी तैयारी इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल प्रिया यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह डीआरपी लाइन में पदस्थ थी और मूल रूप से बिहार के मुंगेर की रहने वाली थी। पति की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वह पिछले तीन साल से ट्रैफिक कॉन्स्टेबल कवींद्र यादव के साथ लिव-इन में रह रही थी। पढ़ें पूरी खबर 2. सतना में नशेड़ी कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, VIDEO वायरल
सतना के सिविल लाइन क्षेत्र के विराट नगर में नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार सूरज मिश्रा (30) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा बुधवार सुबह हुआ, जिसका वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। कार की नंबर प्लेट डिग्गी में छिपी मिली और दरवाजों में शराब की बोतलें पाई गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 3. बहन की हल्दी में झूमे कार्तिक आर्यन, ग्वालियर में आज रात में शादी
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बहन कृतिका तिवारी की शादी में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे हैं। उषा किरण पैलेस में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई हल्दी रस्म में कार्तिक ने बहन के साथ डांस कर जमकर मस्ती की। शादी समारोह पूरी तरह निजी रखा गया है, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हैं। कार्तिक का ग्वालियर से गहरा जुड़ाव है। पढ़ें पूरी खबर 4. MP में बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी, 2–3 डिग्री गिरेगा तापमान
मध्यप्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फ पिघलने से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। सबसे ज्यादा असर इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में रहेगा। पढ़ें पूरी खबर 5. टीकमगढ़ में करंट से युवक जिंदा जला, 6 घंटे तक तार पर लटका रहा शव टीकमगढ़ के डूडीयन खेरा गांव में बिजली लाइन सुधारते समय पोल पर चढ़े मोहन अहिरवार (35) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव करीब 6 घंटे तक बिजली के तारों पर लटका रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने टीकमगढ़–छतरपुर रोड पर जाम लगाया और लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर 6. भोपाल मेट्रो को CMRS की मंजूरी, दिसंबर में शुरू हो सकता है सफर
भोपाल मेट्रो के कॉमर्शियल रन को CMRS का ग्रीन सिग्नल मिल गया है। तीन निरीक्षण के बाद ‘ओके’ रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी गई है। अब सुभाषनगर से एम्स के बीच दिसंबर में मेट्रो चलने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। शुरुआत में टिकट सिस्टम मैन्युअल रहेगा, क्योंकि नई एजेंसी का चयन होना है। पढ़ें पूरी खबर 7. टीकमगढ़ में किसानों ने यूरिया से भरे ट्रक की बोरियां लूटी, VIDEO आया सामने
टीकमगढ़ के जतारा मंडी में गुरुवार को यूरिया से भरे ट्रक से किसानों ने 40 से 50 बोरियां लूट लीं। खाद वितरण के लिए आए दो ट्रकों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा-तफरी के बीच बोरियां जबरन उठा ली गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। लंबे समय से खाद की किल्लत झेल रहे किसानों में भारी आक्रोश था। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. भोपाल के बड़े तालाब में 20 शिकारे लॉन्च, CM मोहन यादव ने की सैर भोपाल के बड़े तालाब में आज 20 नए शिकारे शुरू किए गए, जिनका उद्घाटन सीएम मोहन यादव ने शिकारा में बैठकर किया। आम लोग अब 20 मिनट की सैर 300 से 450 रुपए में कर सकेंगे। सैर के दौरान सीएम ने शिकारा-बोट रेस्टॉरेंट से नाश्ता किया और फ्लोटिंग मार्केट से साड़ी व जैकेट खरीदी। कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9.इंदौर में सफेद घोड़ियों की डिमांड बढ़ी, किराया 11 लाख तक
इंदौर में शादी-ब्याह के सीजन में सफेद घोड़ियों की मांग तेजी से बढ़ी है। इनकी बुकिंग 51 हजार से 11 लाख रुपए तक हो रही है, जबकि सजावट और मेकअप पर ढाई लाख तक खर्च किया जा रहा है। इन घोड़ियों का प्रजनन नहीं कराया जाता और सफेद रंग को लेकर कोई धार्मिक मान्यता नहीं है। यह ट्रेंड अब छोटे- बड़े सभी बारातों में लोकप्रिय हो गया है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. ‘हृदय दृश्यम’ कल से भोपाल में, बांसुरी वादक पं. राकेश चौरसिया देंगे प्रस्तुति
‘हृदय दृश्यम’ का आठवां संस्करण 5 दिसंबर से भोपाल में शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगा। इसका आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह मध्यप्रदेश का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक एवं संगीतमय उत्सव है, जिसमें शास्त्रीय संगीत, सूफी संगीत, लोकनृत्य, फ्यूज़न म्यूज़िक और युवा कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पहले दिन विश्व प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित राकेश चौरसिया, सरोद उस्ताद अमान अली–अयान अली बंगश और गायिका मधुबंती बागची अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। देश-प्रदेश के कई नामी कलाकार भी उत्सव का हिस्सा बनेंगे।


