टीकमगढ़ में किसानों ने ट्रक से यूरिया लूटी:बोरियां लेकर लगाई दौड़, जतारा मंडी में खड़े थे ट्रक

टीकमगढ़ जिले के जतारा में गुरुवार को किसानों ने यूरिया खाद से भरे एक ट्रक से बोरियां लूट लीं। यह घटना कृषि उपज मंडी परिसर में हुई, जहां किसानों ने लगभग 40-50 बोरी यूरिया खाद लूटी। खाद की बोरियां लूटने का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किसानों को बांटने के लिए यूरिया से भरे दो ट्रक मंडी परिसर में आए थे। किसान लंबे समय से यूरिया के लिए भटक रहे थे, जिसके कारण वहां भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने जबरन ट्रक से यूरिया की बोरियां उठा लीं। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसमें कुछ महिलाएं और लड़कियां भी दिखाई दे रही हैं। कई दिन से परेशान थे किसान पता चला है कि किसान एक पखवाड़े से यूरिया के लिए परेशान हैं। हर दिन सोसायटी और वितरण केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे में जब यूरिया से भरे 2 ट्रक पहुंचे तो भीड़ में शामिल कुछ लोग खुद बोरियां उठाकर ले गए। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि की बाद में स्थिति संभाल गई। इस मामले की शिकायत कृषि उपज मंडी के प्रबंधक रामकुमार सोनी ने जतारा थाने में दर्ज कराई है। जतारा थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *