अवैध धान खरीदी-बिक्री 80 क्विंटल जब्त किए

बालोद| जिले में धान की अवैध खरीदी और बिक्री रोकने के लिए राजस्व, खाद्य, कृषि उपज मंडी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लगातार सघन निरीक्षण और कार्रवाई कर रहे हैं। गुरुवार को कलेक्टर ने गुरूर विकासखंड के ग्राम भिरई में फुटकर व्यापारी शरद सिन्हा के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि व्यापारी ने अनुज्ञप्ति की सीमा का उल्लंघन करते हुए अपने गोदाम में लगभग 80 क्विंटल धान रखा था, जबकि अनुज्ञप्ति के अनुसार उसे केवल 10 क्विंटल धान रखने की अनुमति थी। ं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *