ओटेबंद में पत्नी से विवाद कर सास, ससुर, साले से भिड़ा दामाद

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम ओटेबंद और हल्दी में मारपीट के दो मामले में गुंडरदेही थाने में 6 लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मारपीट की पहली घटना ओटेबंद की है। ग्राम कोनारी दुर्ग निवासी दिलीप साहू ने जानकारी दी है कि 2 दिसंबर को पिता कंवल सिंह एवं मां ललिता बाई साहू के साथ बहन‍ खिलेश्वरी साहू के घर ग्राम ओटेबंद गए थे। दोपहर 2.30 बे जीजा कमल नारायण साहू ने बहन खिलेश्वरी को धान के खाली बोरा को पवन कुमार साहू के घर में पहुंचाने कहा, तब स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। इसी बात को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ थप्पड एवं बाल को खींचकर बहन के साथ मारपीट की। वहीं कमल नारायण साहू ने जानकारी दी है कि सास, ससुर, साला पहुंचे थे। इस दौरान पत्नी से बातचीत कर रहा था, तभी ससुर कंवल सिंह साहू, साला दिलीप कुमार साहू, साला ने हाथ, थप्पड़, डंडे से मारपीट की। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर गुंडरदेही थाने में चार लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इधर, हल्दी में पैसे देने से मना किया कर दी पिटाई मारपीट की दूसरी घटना में ग्राम हल्दी में हुई। यहां संजू साहू, जग्गू सतनामी ने शेख नासिर की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार ग्राम कीकिरमेटा जामगांव निवासी प्रार्थी ने जानकारी दी है कि 2 दिसंबर को परिचित के धनेश्वर यादव, युवराज साहू तीनों ग्राम परसोदा आए थे। वहां से शराब भठ्‌ठी हल्दी गए थे। जहां ग्राम बेल्हरी निवासी संजू साहू, जग्गू सतनामी ने पैसा मांगा। पैसा देने से मना किया तो दोनों ने हाथ मुक्का से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर विवाद किया। मारपीट से आंख के नीचे व बदन मंे चोट लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *