अंबिकापुर| कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में छग राज्य ओपन स्कूल रायपुर परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के फार्म भरे जा रहे हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2026 है। इसके बाद 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ जनवरी तक फॉर्म जमा होंगे। अंबिकापुर | बलरामपुर व सूरजपुर जिले में भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सांई बाबा प्ले स्कूल रामानुजगंज व प्रतापपुर के ग्राम पंचायत खोरमा में कैंप आयोजित है। जहां नागरिकों को आधार संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। डाकघर अधीक्षक ने कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।


