271 बोरी गुटखे का तंबाकू जब्त, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

जशपुरनगर| लोदाम थाना पुलिस ने एक ट्रक से 271 बोरी तंबाकू जब्त किया है। यह तंबाकू गुटखे के साथ मिलाया जाता है। बुधवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक यूपी 78 एनएल 0509 में अवैध रूप से कच्चा तंबाकू ले जाया जा रहा है। सूचना पर निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोदाम थाना क्षेत्र में ट्रक को रोका और तलाशी ली। ट्रक में तंबाकू भरा था। पुलिस ने चालक उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निवालुद्दीनपुर निवासी अवधेश सिंह (40) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चालक ने एक टैक्स इनवॉइस रसीद दिखाई, जिसमें पी.के. इंटरप्राइजेज के नाम से 271 बोरी कच्चा तंबाकू दर्ज था, लेकिन तंबाकू परिवहन के लिए वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जब्त तंबाकू की कीमत 5 लाख 18 हजार रुपए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *