बकरी चरा रही नाबालिग से दुष्कर्म 2 माह बाद गोवा में आरोपी गिरफ्तार

भास्करन्यूज| जशपुरनगर बागबहार पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के फरार आरोपी मिलराम तिर्की (52) को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के करीब दो माह बाद गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता बकरी चराने जंगल गई थी, जहां मिलराम तिर्की ने उसके साथ दुष्कर्म किया। डर और लोक लाज के कारण किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में गर्भवती होने का पता चलने पर उसने अपनी चाची को घटना के बारे में बताया। इसके बाद, 6 अक्टूबर को बागबहार थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना के बाद से ही मिलराम तिर्की फरार था। पुलिस ने तकनीकी टीम और मुखबिर तंत्र की सहायता से उसके गोवा के फातोड़ा क्षेत्र में छिपे होने की सूचना प्राप्त की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम को गोवा रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मझगांव बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहे आरोपी मिलराम तिर्की को हिरासत में लिया और उसे जशपुर लाया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *