कोंडागांव| उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 7 दिसम्बर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन महापरीक्षा आयोजित किया गया है। जिले में परीक्षा केन्द्र ग्राम के चिन्हांकित प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला को बनाया गया है, जिसमें ऐसे शिक्षार्थी ही आंकलन परीक्षा में शामिल होंगे।


