हिमाचल में बर्फ देखने रोहतांग पास जा सकेंगे टूरिस्ट:कोहरे-कोल्ड वेव ने बढ़ाई ठंड, 17 शहरों में 5°C से नीचे पारा, कल बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला प्रशासन ने रोहतांग पास के लिए वाहनों की आवाजाही 10 दिसंबर तक बहाल कर दी है। इसके बाद, देशभर से कुल्लू-मनाली पहुंच रहे टूरिस्ट बर्फ देखने के लिए रोहतांग पास जा सकेंगे। बीते सोमवार को भी एक दिन के लिए रोहतांग पास को टूरिस्ट भेजे गए। मगर मंगलवार और बुधवार को फिर से पाबंदी लगाई गई। इस बीच पहाड़ों पर आज रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। इससे 5 और 7 दिसंबर को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। कोल्ड वेव-कोहरे ने बढ़ाई ठंड प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कोल्ड वेव और कोहरे ने लोगों की ठंड बढ़ा दी है। राज्य के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री तक गिर गया है। इसके अलावा, कल्पा का तापमान माइनस -1.5°C और कुकुमसैरी का माइनस -3.9°C रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में भी जमाव बिंदू के आसपास पारा गिर चुका है।मौसम में आए बदलाव की वजह से शिमला से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। शिमला से ठंडे हुए मैदानी इलाके शिमला का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुंदरनगर व भुंतर का तापमान 2.6°C, पालमपुर व कांगड़ा में 4.5°C, सोलन में 2.8°C, मनाली में 1.9°C, हमीरपुर में 4.0°C, बरठी में 3.5°C और कुल्लू के बजौरा का तापमान 2.8°C तक गिर चुका है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे गिर गया है। ऊना के तापमान में सबसे ज्यादा 2.4 डिग्री की गिरावट आने के बाद अधिकतम पारा 23.0 डिग्री रह गया है। आज छह जिलों में कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में आज और कल कोहरे का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। यह चेतावनी मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और कांगड़ा जिला को दी गई है। इनमें सुबह 10 बजे तक 100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी हो सकती है। इस दौरान- ड्राइवरों को वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *