लुधियाना| दरेसी के संकट मोचन श्री बालाजी हनुमान मंदिर में श्री रामलीला कमेटी द्वारा संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ दर्शन सिंह मठारू परिवार और कमेटी सदस्यों ने ज्योति प्रचंड कर किया। कार्यक्रम में दीदी सुमन शर्मा और उनके साथियों ने सुंदरकांड पाठ और संकीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भक्ति रस में डुबो दिया। उनके दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं और लहर-लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का जैसे भजनों पर पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। आयोजन में कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा, संदीप मरवाहा, लक्ष्मीनाथ गुप्ता सहित कमेटी के सदस्य और मंदिर सेवादार दिलीप राजपुरोहित, संदीप कालिया, बलदेव पोपली आदि उपस्थित रहे।


