डॉ. पवन ढींगरा का सम्मान किया गया

लुधियाना| सिविल लाइन्स स्थित जैन स्थानक में भगवान महावीर सेवा संस्थान ने डॉ. पवन ढींगरा को चिकित्सा, खेल और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। 56 वर्ष की उम्र में ‘सुपर रैंडोनर’ टाइटल हासिल करने पर भी उनका विशेष सत्कार हुआ। संस्थान अध्यक्ष राकेश, उपाध्यक्ष राजेश जैन, प्रबंधक डॉ. प्राण गुप्ता और वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें सम्मान पत्र सौंपा। डॉ. ढींगरा अब तक 2007 से 3500 से अधिक दिव्यांग बच्चों के नि:शुल्क ऑपरेशन कर चुके हैं। वक्ताओं ने कहा कि उनका सेवा भाव और फिटनेस के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *