श्री रामलला मंदिर में संकीर्तन की गूंज, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

लुधियाना| भूरी वाला गुरुद्वारा नजदीक श्री रामलला मंदिर में वीरवार को महिला मंडल द्वारा भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। इसमें पूरे परिसर में राम नाम की गूंज सुनाई दी। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने राम नाम के हीरे मोती, मैं लूट लूं लूट लूं… और राम तुम बिन कौन हमारा… जैसे भजनों पर भक्ति भाव से रसपान किया। राजिंदर पाल जिंदल ने बताया कि संकीर्तन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राम भक्ति से वातावरण अलौकिक हो उठा। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रितेश जैन, विजय जिंदरल, सुलभ गुप्ता, अल्फा जैन, पूजा गुप्ता समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *