भिलाई|केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसी) ने स्कूलों को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) जारी की है। इसके अनुसार सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 फरवरी के बीच 10वीं और 12वीं कक्षा का प्रायोगिक परीक्षा लेनी है। इसके लिए सीबीएसई से निर्धारित क्षेत्र के बाह्य परीक्षक से संपर्क करना है। फिर तारीख तय करके परीक्षा लेनी है। परीक्षा केंद्रों में क्लोज सर्किट कैमरा तो लगा ही रहेगा, जिससे मॉनीटरिंग की जाएगी। परीक्षा के दौरान बाह्य और आंतरिक परीक्षक के साथ विद्यार्थियों की ग्रुप फोटो भी खींचना होगा। इसे परीक्षा के दिन ही सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड भी करना होगा। प्रायोगिक परीक्षा के बाद टेबुलेशन चार्ट के साथ ग्रुप फोटो को क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। ऐसा पहली बार है कि प्रायोगिक परीक्षा की ग्रुप फोटो भी क्षेत्रीय कार्यालय को भेजना है। इससे पहले 25 दिसंबर तक सभी बाह्य परीक्षकों की सूची सीबीएसई से भेजी जाएगी। परीक्षा में छात्र-छात्राओं की अधिकतम संख्या 20 से 25 के बीच रखना होगा। सीबीएसई के पूर्व समन्वयक आरएस पांडेय ने बताया कि 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षा होनी है। इससे पहले प्रायोगिक परीक्षा पूरी करेंगे।


