गढ़ के बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं, महिलाएं और वृद्धजन परेशान

दौसा| ग्राम पंचायत गढ़ में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। बाजार में आस-पास के गुमानपुरा, राणौली, कोरड़ा कलां, खुर्द खेड़ावास, मलावास, देवरी, शेखपुरा, अगवाली, गंडरावा, झापड़ावास सहित 10 करीब गांवों के लोग बाजार में खरीदारी करने आते हैं। गढ़ बाजार में मशीनरी, कपड़े, खेती-बाड़ी, बैंकिंग सभी सुविधा होने से यहां बाजार में अच्छी चल पहल रहती है, लेकिन महिलाएं और वृद्ध लोगों को सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से शर्मिंदगी महसूस होती है। ग्राम पंचायत व उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है ।-राजेश कुमार, गुमानपुरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *