भास्कर न्यूज | दौसा जिले में हल्की शीतलहर से रात में सर्दी बढ़ गई है। शहर में गुरुवार को 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4 तक गिर गया। ये पिछले साल के इसी दिन के न्यूनतम तापमान से 6.2 डिग्री कम है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पिछले साल इसी दिन अधिकतम 27 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में दौसा सबसे कम तापमान वाले 5 जिलों में शामिल रहा, जहां 5 डिग्री से कम तापमान रहा है। फतेहपुर में 2.2, लूणकरणसर में 2.9, सीकर में 3.8, चूरू में 4.7 डिग्री तापमान रहा। शहर में दिन में धूप अच्छी धूप खिलने से राहत तो मिली, लेकिन सर्द हवाएं सर्दी का अहसास कराती रही। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा छाया रहा है, जिससे सर्दी बढ़ गई है और सूरज के साढ़े 7 से 8 बजे तक दर्शन हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 6.4 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। हालांकि पिछले महीने नवंबर में भी तापमान में गिरावट आई थी और 6.4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिर गया था, लेकिन फिर उतार-चढ़ाव बना रहा और 12 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन अब फिर से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। ऐसे गिरा पारा, फिर सर्दी बढ़ी तिथि न्यूनतम अधिकतम 28 नवंबर 26.4 11.2 28 नवंबर 26.4 10.7 30 नवंबर 27.0 10.2 1 दिसंबर 27.6 9.4 2 दिसंबर 27.3 11.6 3 दिसंबर 25.7 8.7 4 दिसंबर 25.7 4.8


