उपरवाह| ग्राम खैरझिटी में सिन्हा समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल थीं। विधायक ने सामाजिक कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव के योगदान समाज के प्रति कार्य व उनकी गाथा को बताना छोड़ राजनीति भाषा का प्रयोग किया। जिस पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने कहा कि विधायक को ये नहीं पता की वह राजनीतिक मंच नहीं बल्कि सामाजिक मंच है। विधायक सिर्फ घोषणा करते-करते दो साल बीता दीं। कांग्रेस की सरकार सिर्फ घोटालों की सरकार थी। सबसे ज्यादा गिरदावरी उनके ही सरकार में काटा गया था। विधायक ने सामाजिक मंच में सिर्फ भूपेश बघेल की तारीफ व उनके सरकार की तारीफें करती रही। एक भी भाषण भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव पर नहीं दी। उन्होंने कहा िक भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है।


