उत्सव… पूर्व छात्रों ने एलुमिनी मीट में अपने स्कूल के दिनों को याद किया

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सरकारी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक शाला गंजपारा में वार्षिकोत्सव, एलुमिनी मीट व स्कूल की प्रथम वार्षिक मैगजीन इग्नाइट का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों और अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। मैगजीन इग्नाइट का विमोचन एसएमसी मेंबर और पूर्व छात्र वार्ड 39 के पार्षद रवि सिन्हा, प्राचार्य सुनीता खरे एवं प्रधान पाठिका राबिया शादाब ने संयुक्त रूप से किया। पार्षद रवि सिन्हा ने कहा आज वार्षिक उत्सव एवं मैगजीन इग्नाइट का विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता हुई। विद्यालय बच्चों की शिक्षा, संस्कृति, खेल एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यहां के विद्यार्थी शहर का गौरव है। उनकी प्रतिभा भविष्य में निश्चित ही नई ऊंचाइया प्राप्त करेगी। स्कूल प्रशासन एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इग्नाइट मैगजीन विद्यार्थियों की रचनात्मकता का सशक्त मंच बने यही मेरी शुभकामनाएं है। मैं आगे भी स्कूल के विकास और संसाधनों के संवर्धन के लिए हर संभव सहयोग करता रहूंगा। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों को उन्होंने बधाई दी। पुराने दोस्तों को बताया अपने जीवन का संघर्ष कार्यक्रम में वरिष्ठ पूर्व छात्र भीखम छाजेड़ (1987), कुशलचंद बैद (1984), डॉ. प्रकाश सदानी, डॉ. राजेश सदानी, गौतम पारख, नथमल कोटड़िया, अनिल बरडीया, महेन्द्र जैन मौजूद रहे। स्कूल के उन सभी पूर्व विद्यार्थियों ने अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा किया। उन्होंने स्कूल के दिनों में पढ़ाई के साथ खेलकूद, कला की अन्य गतिविधियों को याद दिलाई और उसके परिणामों को मिलने वाले सम्मान को याद किया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल के बाद के अपने संघर्ष के साथ वर्तमान स्थिति से अपने पुराने दोस्तों को अवगत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *