कटंगी स्कूल में छात्राओं को बांटी साइकिल

नर्मदा| हायर सेकंडरी स्कूल कटंगी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल प्राप्त करने से छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजू जंघेल, मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दीना जंघेल, लेखराम साहू सहित विद्यालय का स्टाफ मैाजूद था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *