वाटरशेड महोत्सव : सोशल मीडिया प्रतियोगिता होगी

कोंडागांव| वाटरशेड महोत्सव के तहत सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक जलग्रहण विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा केंद्र और राज्य सरकार की अन्य जलग्रहण विकास योजनाओं के तहत जल संचयन संरचनाओं, बागवानी और कृषि वानिकी वृक्षारोपण जैसे विकास कार्यों से संबंधित रील्स एवं फोटोग्राफ्स पर आधारित कंटेंट तैयार करना होगा। उपसंचालक कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को https://wdcpmksy.dol r.gov.in/registermah otsavwebsite पर पंजीकरण कर और सोशल मीडिया पर निर्धारित #WDCPMKSY- watershedm ahotsav2025 के साथ अपना कंटेंट पोस्ट कर उसका लिंक ऑनलाइन जमा करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *