बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

भास्कर न्यूज | अमृतसर डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने वीरवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने सरबत दे भले की अरदास भी की। करीब एक घंटे तक श्री दरबार साहिब परिसर में रहे ढिल्लों ने ईलाही बाणी का कीर्तन भी सुना। हर बार की तरह बाबा ढिल्लों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। चुनिंदा पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में डेरा ब्यास प्रमुख बाबा ढिल्लों ने कहा कि पूरा देश श्री गुरु तेग बहादर साहिब व अन्य सिख गुरुओं की कुर्बानी का कर्ज नहीं चुका सकता है। उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में श्री गुरु तेग बहादर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी मनाई है। यह दिन पूरे भारत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री गुरु तेग बहादर जी की कुर्बानी की वजह से ही भारत में सनातन धर्म स्थापित है। गौरतलब है कि पिछले 6 महीनों में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का गुरुनगरी का यह दूसरा दौरा है। जैसे ही उनके अनुयायियों को उनके श्री दरबार साहिब में पहुंचने की भनक लगी, सैकड़ों श्रद्धालु श्री दरबार साहिब प्लाजा में एकत्रित हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *