विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष पूरी तरह से तैयार

पॉलि टिकल रिपोर्टर| रांची झारखंड विधानसभा के शीतक ालीन सत्र में विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को लेकर सत्ता पक्ष पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार को एटीआई में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। विधायकों ने कहा कि सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन की एकता सबको नजर आएगी। सरकार का प्रयास होगा कि विधानसभा का सत्र बेहतर ढंग से चले। बैठक में सत्र के एजेंडे, विधायी कार्यों और तैयारी की रणनीतियों पर चर्चा हुई। वहीं, मंत्रियों और विधायकों को सत्र के दौरान अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तैयारी के साथ आने को कहा गया। सभी सवालों का जवाब देगी सरकार : मथुरा महतो झामुमो के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार पूरी तैयारी के साथ विधानसभा सत्र में शामिल होगी। विपक्ष के जो भी मुद्दे होंगे उसका सकारात्मक जवाब दिया जाएगा। सरकार का प्रयास होगा कि जनहित के मुद्दे सामने आएं और उनपर सार्थक चर्चा हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *