मरीज की मौत के बाद थमाया 3.50 लाख का िबल, परिजनों का हंगामा

विशेष संवाददाता | रांची चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ शहर में हरियाली बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। खाली स्थानों पर पौधारोपण होगा। जिन क्षेत्रों में पेड़-पौधे हैं उन्हें संरक्षित करने के साथ उसकी कटाई-छंटाई का काम किया जाएगा। इसके अलावा चौक-चौराहा के साथ डिवाइडरों एवं खाली स्थानों पर ग्रीन पैच डेवलपमेंट का काम होगा। निगम प्रशासक के निर्देश के बाद हॉर्टिकल्चर शाखा की ओर से दो टीम का गठन किया गया है। दोनों टीम को रोजाना शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करके पौधों को संरक्षित करने पर काम करने के लिए कहा गया है। ग्रीन पैच डेवलपमेंट के साथ फॉक्सटेल पौधे लगाए जाएंगे। सड़क के किनारे जगह-जगह इन पौधों को लगाकर हरियाली बढ़ाई जाएगी। क्राइम रिपोर्टर|रांची धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार को मरीज की मौत के बाद 3.50 लाख का बिल थमाया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक का नाम बीरेंद्र सिंह है और वे धुर्वा स्थित सीठियो के रहने वाले थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि हृदय संबंधित परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। मरीज को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जब शव ले जाना चाहा तो 3.50 लाख रुपए का बिल थमाते हुए पहले पैसा जमा करने को कहा गया। बिल की राशि काफी ज्यादा होने की बात कही गई तो किसी ने कुछ नहीं सुनी। लगातार पैसा जमा करने के लिए दबाव बनाया गया। आक्रोशित लोग भड़क गए और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी धुर्वा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानेदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थानेदार ने हस्तक्षेप कर पैसा जमा कराए बगैर शव उसके परिजनों को सौंपा। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इंश्योरेंस का केस था, जिसकी वजह से कागजी प्रक्रिया पूरी करने में थोड़ी देर हुई थी। कागजी प्रक्रिया पूरी करने में समय लगने की वजह से ही परिजन हंगामा करने लगे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *