बिलासपुर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72वां राष्ट्रीय अधिवेशन देहरादून उत्तराखंड में हुआ। अधिवेशन में सीयू, बिलासपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आराध्य तिवारी को छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। बुधवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर में अभाविप के पदाधिकारी व छात्रों ने आराध्य का स्वागत किया। अभाविप सीयू इकाई अध्यक्ष तुषार साहू ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से सीयू में छात्रहित में संघर्ष कर रहे आराध्य तिवारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है। सचिव प्रसून पाठक ने कहा कि आराध्य का चयन न केवल अभाविप सीयू के लिए बल्कि पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सदैव संगठन और छात्रहित को सर्वोपरि रखा है।


