स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का बिलासपुर में स्वागत आज

बिलासपुर| कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संचालित स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा आज बिलासपुर पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए कैट राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, कैट बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी एवं महामंत्री हीरानंद जयसिंह ने बताया कि रथ यात्रा 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे चकरभाठा से प्रारंभ होकर 11 बजे नेहरू चौक पहुंचेगी। नेहरू चौक व देवकीनंदन चौक पर सभा के बाद विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी एवं अन्य वरिष्ठजन झंडी दिखाकर रथ को रवाना करेंगे। यात्रा सदर बाजार, गोलबाजार, सिटी कोतवाली, तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, व्यापार विहार, महाराणा प्रताप चौक मार्ग से गुजरेगी। इसके बाद रथ यात्रा तखतपुर होते हुए मुंगेली के लिए प्रस्थान करेगी। तैयारी में जितेंद्र गांधी, आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र अजमानी, दिलीप खंडेलवाल, परमजीत उबेजा, निहारिका त्रिपाठी, प्रतिज्ञा सिंह, बबिता आदि लगी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *