कोरबा| एनसीसी 1 सीजी बटॉलियन कोरबा ने 1 से 3 दिसंबर तक कोरबा में संचालित स्कूल के प्रथम वर्ष के एनसीसी कैडेटों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया। इसमें डीपीएस बालको के 53 एनसीसी कैडेटों को बेला फायरिंग रेंज में एनसीसी अधिकारियों की उपस्थिति में बारीकियां सिखाई। इस प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी अधिकारियों ने सभी कैडेटों को फायरिग के दौरान किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए, यह भी बताया।


