चैतमा रेंज में 200 मिश्रित व फलदार पौधे लगाए

पाली | कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज में रजत जयंती महोत्सव बारी उमराव में आयोजित किया गया। इसमें एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पौधरोपण किया। मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षक, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने 200 मिश्रित और फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर जनपद सदस्य फूलबाई कंवर, पूर्व जनपद सदस्य राजकुमार कंवर, सरपंच जानकीबाई मरकाम, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुखदेव सिंह मरावी, महावीर सिंह गोड़, परदेसी धनवार भी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *