राजनांदगांव| स्वास्थ्य विभाग से संबंधित गतिविधियों और जीवन दीप समिति की बैठकों में सांसद की ओर से अब एक नया प्रतिनिधि जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए सांसद ने औपचारिक रूप से नामांकन जारी किया है। जिला स्तरीय जीवन दीप समिति की सभी बैठकों तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े समस्त कार्यों में भागीदारी के लिए सांसद ने अपने प्रतिनिधि के रूप में हरीश शर्मा को अधिकृत किया है।


