पदुमतरा में जनवरी में श्रीमद् भागवत कथा, भूमिपूजन 7 को

भास्कर न्यूज | उपरवाह ग्राम पदुमतरा में पहली बार भव्य स्तर पर आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 से 8 जनवरी की तैयारियां शुभारंभ हो गई है। इसी क्रम में कथा स्थल पर भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन 7 दिसंबर को किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे श्री राम मंदिर परिसर के पास ग्राम पदुमतरा आयोजक श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल भागवत समिति व समस्त ग्रामवासी के द्वारा किया जाएगा। इसमें कथा वाचक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य पं. रामानुज युवराज पाण्डेय होंगे। जिसे लेकर ग्रामीणों में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है। भूमिपूजन के साथ ही कथा आयोजन की सभी व्यवस्थाएं विधिवत प्रारंभ हो जाएंगी। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि क्षेत्र के लोग सम्मिलित होंगे। मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला पंचायत सभापति शीला टाकेश सिन्हा, जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा, जनपद सदस्य ललिता साहू, सरपंच हिना साहू, समस्त पंच, समाजसेवी व क्षेत्र के वरिष्ठों को आमंत्रित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *