रतननगर | पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर व नव पदस्थापित ईओ संजू खोड़ ने गुरुवार सुबह आठ से 10 बजे तक कस्बे की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कस्बे को स्वच्छ बनाए रखने में स्वच्छता सेनानियों की मुख्य भूमिका है और वे इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। सभी सफाई कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। पालिका प्रशासन की ओर से हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन भी स्वच्छता में सहयोग करते हुए घरों सहित आसपास के क्षेत्रों में कचरा ना फैलाएं तथा उसे एकत्रित करके रखे तथा कचरा पात्र में ही डाले। गुरुवार को शहर के मुख्य बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कार्य किया गया। वार्ड आठ में आधा दर्जन गलियों में नाले-नालियों व रास्तों की सफाई की गई। अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर पार्षद ओमप्रकाश जांगिड़, शंकर गुर्जर आदि मौजूद रहे।


