एक से शुरू होगी दर्जा-4 कर्मियों की पक्की भर्ती प्रक्रिया

भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम में वीरवार को सभी यूनियनों के पदाधिकारियों की मीटिंग हेड ऑफिस में हुई। इसमें सेनिटरी सुपरवाइजर यूनियन, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी यूनियन, सफाई मजदूर यूनियन, ड्राइवर और टेक्निकल यूनियन, सफाई मजदूर एकता यूनियन, म्युनिसिपल सेवादार यूनियन, म्युनिसिपल एम्प्लॉइज वेलफेयर यूनियन, माली बेलदार यूनियन, सीवरमैन और टेक्निकल यूनियन, म्युनिसिपल ऑफिसर यूनियन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी बंटू सभ्रवाल ने कहा कि सभी यूनियनों ने 1196 दर्जा-4 के कर्मचारियों की पक्की भर्ती के लिए संघर्ष करते हुए तीन दिन का विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया को एक जनवरी से शुरू करने को मेयर और कमिश्नर ने कहा है। इस फैसले की सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने सराहना की। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी शम्मी लूथर, रिम्पी कल्याण, राजन कल्याण, मुनीश बाबा, सिकंदर खोसला, विनोद गिल, हितेश नाहर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *