भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय रेलवे के लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने 48 घंटे की भूख हड़ताल को वीरवार सुबह 10 बजे खत्म कर दिया। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर दो दिसंबर को भूख हड़ताल शुरू की थी। देशभर में लोको रनिंग स्टाफ ने अपनी 10 मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। सदस्यों ने कहा कि लोको पायलट रेल सुरक्षा की रीढ़ हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कई सालों से आश्वासन ही मिल रहा है। वर्किंग प्रेसिडेंट कामरेड सुभाष दत्ता, ब्रांच सेक्रेटरी कामरेड शरवन कुमार, ज्वाइंट ब्रांच सेक्रेटरी कामरेड शिवानंद शुक्ला ने कहा कि भूख हड़ताल में सहयोग देने वाले सदस्यों का आभार जताया। भूख हड़ताल समाप्त करते हुए लोको पायलट। 1. ट्रैवलिंग अलाउंस में 25% बढ़ोतरी के अनुपात में माइलेज भत्ते में वृद्धि। 2. किलोमीटर भत्ते का 70% आयकर मुक्त किया जाए। 3. आवधिक विश्राम 46 घंटे (16+30) सुनिश्चित किया जाए। एएलपी से एलपीएम तक सभी पदों का वेतनमान एल-6 से एल-10 स्तर पर तय किया जाए। 4. मेल-एक्सप्रेस में अधिकतम 6 घंटे और मालगाड़ी में 8 घंटे ड्यूटी का नियम लागू हो। 5. लगातार दो रात से ज्यादा नाइट ड्यूटी न कराई जाए। 6. 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी सुनिश्चित की जाए। 7. सहायक लोको पायलट से एफएसडी और हैंड ब्रेक का काम कराना बंद किया जाए।


