जालंधर| सिटी की न्यू लाइट कॉलोनी में लाइन में लीकेज से पीने के पानी बर्बाद हो रही है। यहां पर सुबह और शाम में सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीस दिन से लाइन में लीकेज है। इसके लिए लोगों ने निगम में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो सका है। -राम कुमार, न्यू लाइट कॉलोनी।


