लायंस क्लब जालंधर ने प्रयास स्कूल में दिए खाद्य पदार्थ, भोजन भी करवाया

भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब जालंधर ने फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांग बच्चों के स्कूल ‘प्रयास’ में बच्चों को फल, मिठाई, चिप्स, चॉकलेट, केक आदि खाद्य पदार्थ वितरित किया। साथ ही दोपहर का भोजन करवाया। प्रधान प्रभजोत सिद्धू ने बताया कि इस स्कूल में करीब 35 बच्चे रहते हैं। समाज में जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर सेक्रेटरी परमजीत सिंह, कुलजीत सिंह, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ सैनी, साहिल अरोड़ा, एके बहल, खुुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, जसवंत सिंह, रमेश कुमार कश्यप, अवतार सिंह, स्कूल स्टाफ शकुन ओबरॉय, गुरमीत सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रयास स्कूल में सेवा प्रोजेक्ट करते लायंस क्लब जालंधर के पदाधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *