पूर्णिमा, अन्नपूर्णा जयंती पर महामंत्र का जाप और नवग्रह पूजन करवाया

भास्कर न्यूज | जालंधर मार्गशीर्ष पूर्णिमा और अन्नपूर्णा जयंती पर प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी महायज्ञ करवाया गया। महायज्ञ का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा किया गया। मुख्य पुरोहित पं चक्र प्रशाद जोशी ने मां बगलामुखी के सिद्ध महामंत्र का उच्चारण कर महायज्ञ में आहुतियां डाली गईं। मां बगलामुखी की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। यहां प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, मनीष रेहान, सुरेश चंद्र, अश्विनी तुली आदि मौजूद रहे। मां बगलामुखी धाम में करवाए गए हवन में शामिल श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *