अमृतसर| डीएवी सी सै स्कूल, हाथी गेट, अमृतसर की लोहगढ़ ब्रांच की होनहार छात्राओं ने जालंधर में आयोजित संगीत एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं ने स्कूल के लिए ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर नाम रौशन किया। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जम्मू और पंजाब राज्य के छात्रों ने भाग लिया था। स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते और ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। स्कूल के प्रिंसीपल विकास पराशर ने इस शानदार उपलब्धि के लिए ब्रांच इंचार्ज परमजीत कौर, इंचार्ज राजीव धीमान, अनीता अरोड़ा और समृद्धि को शुभकामनाएं दीं। स्कूल के रिजनल ऑफिसर डॉ. पवन शर्मा, चेयरमैन एडवोकेट सुदर्शन कपूर और मैनेजर डॉ. नीलम कामरा ने प्रिंसीपल विकास पराशर, वाइस प्रिं. राजेश शर्मा और सभी विजेता बच्चों को बधाई दी।


